Saturday 25 September 2010

नया तराना गाता हुं

आजकल लिखने के समय का अभाव हो रहा है, इसलिये आज वीर रस की एक पुरानी कविता प्रस्तुत कर रहा हुं, जिसे मैने अपने जिया-सराय के दिनों में लिखा  था।   




कागज के उजले पन्नों पर, इतिहास पुराना लिखता हुं। 
घनघोर तमस के बीच पुन:, फ़िर नया तराना लिखता हुं।।१ 

भुजदण्डों में शक्ति नयी भरपर्वत को आज हिलाता हुं। 
चक्रव्युह को तोड झलक में, पथ अपना स्वंय बनाता हुं।।२ 

इस बुझती चिंगारी से, लंका में में आग लगाता हुं। 
जंग लगी जंजीर तोड, फ़िर नयी क्रांति मैं लाता हुं।।३ 

आसमान के तारे तोडुं, पत्थर को पिघलाता हुं। 
घनघोर तमस के बीच पुन:, फ़िर नया तराना गाता हुं।।४

तूफ़ानों के बीच आज मैं, नाव अकेले खेता हुं। 
सागर की उडती लहरों से, हंस-हंस के टक्कर लेता हुं।।५

अंगारे भर इस मुठ्ठी में, काल को आज चिढाता हुं। 
नहीं असंभव जग में कुछआओ तुम्हें दिखलाता हुं।।६

फ़ूल पडें या बिजली गिरती, ग्रहण लगे या धरती हिलती। 
बाधाओं पर आज विजय करनया गीत मैं गाता हुं।।७

घनघोर तमस के बीच पुन:, फ़िर नया सवेरा लाता हुं।।

नव पंखों से नयी राह परइतिहास पुनदुहराता हुं। 
वीरों की इस वसुन्धरा में, अध्याय नया लिख जाता हुं।।८ 

आशाओं के दीप जलाकरअंधियारे में चलता हुं। 
वह सुबह कभी तो आयेगी, विश्वास प्रबल मैं रखता हुं॥९

क्रूर काल के कुटिल भाल परनयी कथा नित बुनता हुं। 
अंतस की ये व्यथा त्यागमुस्कान नयी फ़िर धरता हुं।।१०

श्रम के मोती पास अगर हों, मिट्टी में सोना उगता है। 
मरु भूमि में जल क्या है, सागर में सेतु बंधता है।।११

मन में हो विश्वास अटल तोजग को झुकना पडता है। 
अंधियारे के बीच से ही सूरज नभ में चढता है।।१२

घनी रात्री के तोड तिमिर कोनया सवेरा लाता हुं। 

घनघोर तमस के बीच पुनफ़िर नया तराना गाता हुं।।१३

इस कविता को सुनने के लिये नीचे क्लिक करें। 

10 comments:

Unknown said...

good1
ur r a gud writer..........

Anurag said...

"Shyam Narayan Pandey" ki yaad aa gayi yeh kavita padhkar....bahut sundar..

Unknown said...

RIB4Google786I liked it very much, very Inspiring! High school ke Hindi kaksh ki yaadein taaza kar di....

कथाकार said...

@ मेघा: धन्यवाद

@ अनुराग: अनुराग भाई, आपकी तुलना के लिये धन्यवाद, लेकिन कहां राजा भोज और कहां गंगू तेली ;)

@ राजीव: धन्यवाद राजीव


आपके कमेंट ही आगे बडने की प्रेरणा हैं :)

Unknown said...

Sudhir Bhai Namaskar,
Jia sarai ka naam sun kar achha sa laga, kuch der ke liye main un palo me kho gaya jin palo me hum log kabhi jia karte the, vo room par baith kar gappe marna, shekhi bagharna adi,aur haan tumhari ye line ki "सागर में सेतु बंधता है" mujhe dhyan aa raha hai ki ye kavita main tumse pahle bhi sun chuka hoon yaad karo kaha,, Sardar Ji ke room par,,,Sardar Ji ka prasidda dialogue tha "Uncivilised person you don't know how to live in society". ha ha ha ha ha ha ha
ha ha ha ha ha
purani yaade taja ho gayin maja aa sudhir bhai.

कथाकार said...

सही कहा अखिलेश भाई आपने, सरदार जी को एक बार धमकाया भी था मैने यह कहकर कि मेरे चाचा नैनीताल हाईकोर्ट में वकील हैं। ;)

Komal said...

Bahut achhe sudhir ji .......keep it up.......

कथाकार said...

thanks Komal :)

Anonymous said...

if i am not wrong this the same work you shared with me on that ISD call. i point to tell you today is that even after hearing it once i liked it so potent that i am publishing it on my orkut account as : "about me": let people in my circle read this worthy shiny writer of this generation.

कथाकार said...

हा हा जुगल, बढिया है